Hardoi News: हरदोई। नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में बघौली पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना कई महीने पुरानी बताई जा रही है। साइबर एनसीएमईसी पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच के दौरान मामला पुलिस के सामने आया। एसआई विश्वबन्धु सिंह की तहरीर के अनुसार शिकायत की जांच में सामने आया कि संबंधित मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनीष यादव पुत्र राकेश यादव निवासी नथानखेड़ा मजरा उमरापुर द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि इसी मोबाइल नंबर से नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। थानाध्यक्ष प्रशान्त दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष होली के समय की घटना है।
कई महीने पूर्व हुई घटना की शिकायत साइबर एनसीएमईसी पोर्टल पर की गई थी। जांच में मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play