भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : शहर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। घरों में लोगों ने उपवास रखकर पूजा पाठ किया। वहीं शहर के मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में भी जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। शाम में जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद का वितरण और भंडारे का आयोजन होगा। सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play