मुख्य बातें
Gold Price Today: आज जन्माष्टमी के दिन 4 को सोना सस्ता हुआ है। आज गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपये की गिरावट के साथ 1.54 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.41 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो शुक्रवार 4 सितंबर का रेट जान लीजिए।
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 55 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.42 लाख रुपये रहा।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 24 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.42 लाख रुपये रहा।
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,56,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 58 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर बनी अनिश्चितता है। वहीं, बाजार की नजर अब अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर है, क्योंकि इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व के अगली ब्याज दर के फैसले को लेकर संकेत मिल सकते हैं। ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों में बदलाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार की तेज बढ़त के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में मुनाफावसूली भी देखने को मिली। गुरुवार को फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के बयान के बाद सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद कम हुई थी, जिससे सोने में करीब 2% की तेजी आई थी। इसके बाद शुक्रवार को निवेशकों ने कुछ मुनाफा बुक किया, जिससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव आया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play