सिंधु के पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने पत्थरों से बना दी डैम… टेंशन में शहबाज-मुनीर – AajTak

Feedback
लद्दाख के लेह से भारत के सिंधु नदी पर तैयार किए गए पहले रॉक चेक डैम की तस्वीर सामने आई है. लेह के उपशी में प्राकृतिक बड़े पत्थरों से यह चेक डैम बनाया गया है. खास बात यह है कि इसे बनाने में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस डैम से सिंधु नदी का पानी करीब 10 फीट ऊपर उठ रहा है और करीब 4 करोड़ लीटर पानी जमा किया जा रहा है.
यह पानी इगू फे सिंचाई नहर के जरिए आसपास के सूखे गांवों के खेतों तक पहुंचाया जा रहा है. लंबे समय से यहां के किसान सिंचाई के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: सिंधु के बिना सूख रहा है PAK का हलक, SCO में शहबाज ने पानी को बताया Lifeblood…
सिंधु नदी गहरी घाटियों से होकर बहती है. वसंत में बुआई के समय नदी का जलस्तर इतना कम रहता था कि पंप के जरिए पानी खेतों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता था. इससे खेती प्रभावित हो रही थी और किसानों पर आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा था.
पत्थरों से बना चेक डैम
उपशी में तैयार किया गया यह चेक डैम स्थानीय स्तर पर खेती के लिए पानी मुहैया कराने में मदद करेगा. प्राकृतिक पत्थरों से बने इस ढांचे के जरिए नदी के पानी को रोककर उसका स्तर बढ़ाया गया है. करीब 40 मिलियन लीटर यानी 4 करोड़ लीटर पानी जमा होने से आसपास के खेतों की सिंचाई आसान होगी.
लद्दाख प्रशासन अब सिंधु नदी पर ऐसे और चेक डैम बनाने की दिशा में काम कर रहा है. कुछ जगहों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कई अन्य प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं.
यह भी पढ़ें: सिंधु जल समझौते पर फैसला देने वाले हेग कोर्ट को भारत ने क्यों हड़का दिया? PAK के फेवर में दिया था फैसला
पाकिस्तान को भी रणनीतिक संदेश
यह प्रोजेक्ट सिर्फ स्थानीय किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं है. इनपुट के मुताबिक, सिंधु जल संधि को होल्ड पर रखने के बाद भारत अब सीमा से लगे इलाकों में सिंधु नदी के पानी के इस्तेमाल के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है.
इसका संदेश यह है कि नदी का पानी नीचे की तरफ पाकिस्तान पहुंचने से पहले भारत अपने सीमावर्ती इलाकों और वहां रहने वाले लोगों की जरूरतों के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है. लद्दाख में ऐसे और चेक डैम बनने से आने वाले समय में सिंधु नदी के पानी का स्थानीय इस्तेमाल और बढ़ सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News