CJP Protest LIVE : दिल्ली पुलिस ने मानी कॉकरोचों की मांग, FIR में SC-ST एक्ट जोड़ा; 307 पर क्या बोली – Hindustan

CJP Protest Live : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ताओं द्वारा संसद मार्ग थाने पर जारी भारी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी मांग मान ली है। जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्रा नीशू आजाद के पिता संजय आजाद पर कथित मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथी पर दर्ज की गई एफआईआर में दिल्ली पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा जोड़ दी है। हालांकि हत्या की कोशिश की धारा जोड़ने पर डॉक्टर से राय लेने और दोबारा मेडिकल पर विचार कर उसके हिसाब से धारा बढ़ाए जाने की बात कही गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य आज नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर इकट्ठे होकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। वो एक पॉडकास्ट के वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर यह दावा करता दिख रहा है कि उसने जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता से मारपीट की थी।
CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं संग संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं और संजय को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। संजय कुमार आजाद प्रदर्शनकारी छात्रा नीशू के पिता हैं, जो 23 जून को कथित NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे।

CJP Protest Live : सीजेपी नेता नीशू आजाद के पिता संजय आजाद पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर कहा है कि ‘उसकी (स्वतंत्र भारद्वाज) वीडियो करोड़ों लोग देख रहे हैं। जिस तरह वह आतंकवादी की तरह बात कर रहा है। और नाम किसका ले रहा है वो एक तो ऐसे व्यक्ति का जो कि पूर्वी दिल्ली में दंगों के लिए जिम्मेदार है। और फिर वह उनको अपना बड़ा भाई बता रहा है। मोदी जी को भी। तो ऐसे लोग पाल रखे हैं क्या बीजेपी ने? मोदी जी को ऐसे ही लोग पसंद हैं क्या? ये जवाब बीजेपी को देना होगा आप देश में आतंकवादी क्यों पैदा कर रहे हैं।’
CJP Protest Live : दिल्ली के संसद मार्ग थाने में पहुंचे नीशू के पिता संजय आजाद ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में कानून की संबंधित धाराएं जोड़ने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है कि आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
CJP Protest Live : नीशू आजाद के वकील और AICC लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ हुई मीटिंग में हमने मांग की कि मौजूदा एफआईआर में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं। इस मीटिंग में एडिशनल DCP मंजीत शर्मा भी मौजूद थे। पुलिस इस पर सहमत हो गई है। हमने मांग की है कि नीशु को ऑनलाइन मिल रही धमकियों के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वतंत्र भारद्वाज को आज या 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लेंगे। हमने उन अकाउंट्स की लिस्ट भी दी है, जिनके जरिये नीशू के खिलाफ ऑनलाइन बदसलूकी की जा रही है।
CJP Protest Live : CJP प्रवक्त सौरव दास ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने अभी-अभी छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR को खारिज कर दिया है। हालांकि, अगर आपने दिल्ली पुलिस का हलफनामा पढ़ा हो तो उन्होंने कहा है कि उन्हें हिस्ट्रीशीटर ​​और क्रिमिनल्स की जांच करनी है और उन्हें जेल में डालना है। हमने उस शर्त को मान लिया। लेकिन नीशू को धमकियां मिल रही थीं और एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी। फिर भी दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्या उसे धमकाने वाला व्यक्ति उन 2800अपराधियों में से एक नहीं है?”
CJP Protest Live : चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि आरोपी पीड़ितों को डरा-धमका रहा है। वह स्टेटस अपडेट डाल रहा है। देश की शांति भंग करने की धमकी दे रहा है और मुसलमानों को निशाना बना रहा है। वह ऐसा हर काम कर रहा है, जिससे देश की सांप्रदायिक सद्भावना और एकता को नुकसान पहुंच सकता है। पीड़िता का परिवार डरा हुआ है। संजय और उनकी बेटी को बार-बार रेप करने, एसिड से जलाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वे बहुत डरे हुए हैं। अगर देश की राजधानी में यह हाल है, तो कोई सोच सकता है कि ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी। हमने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और गिरफ्तारियां करेंगे।
CJP Protest Live : आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने संसद मार्ग थाने के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमने अभी-अभी पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की है। हम सबने देखा है कि कैसे आरोपी टीवी चैनलों पर सबके सामने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल कर रहा है। उसने कहा कि वे पीड़ित संजय आजाद को मारना चाहते थे, उन्होंने उस पर हमला किया और उसे चोटें आईं। फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके बजाय, पुलिस उन्हें इधर-उधर ले जाती रही और वो आजादी से घूमते रहे। उन्हें बस नोटिस देकर जाने दिया गया।
CJP Protest Live : CJP एक्टिविस्ट नीशू आजाद ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने हमें भरोसा दिलाया है कि स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई करने का वादा किया है और हमें उम्मीद है कि अब और देरी नहीं होगी। कई दिनों से उसके समर्थक मुझे गालियां दे रहे हैं और रेप की धमकियां भेज रहे हैं। मैंने उनके खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है। इस घटना ने मुझे बहुत गहरा सदमा पहुंचाया। मैं हफ्तों तक स्कूल नहीं गई और मुझे लगा कि हर कोई मुझे गलत नजर से देख रहा है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस अब कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मुझे आगे और कोई तकलीफ न उठानी पड़े।”
CJP Protest Live : दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में SC/ST एक्ट लगाया। स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथी पर दर्ज एफआईआर में SC/ST जोड़ा गया। अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा जोड़ने पर डॉक्टर से ओपिनियन लेने और दोबारा मेडिकल पर विचार किया जाएगा। उसके हिसाब से सेक्शन बढ़ाया जाएगा।
CJP Protest Live : अलका लांबा ने कहा कि आज भी आप देख सकते हैं कि हर किसी को वहां जाकर विरोध और आंदोलन करना पड़ता है और मुझे पूरा यकीन है कि ये युवा डरने वाले नहीं हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आपने उनका डर खत्म कर दिया है। उनका डर खत्म हो चुका है और एफआईआर दर्ज होंगी ही। चूंकि एफआईआर दर्ज होनी ही हैं, इसलिए पुलिस के हित में यही है कि वे तुरंत एफआईआर दर्ज करे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हम सबकी मदद करे ताकि काम आगे बढ़ सके, लेकिन यह पुलिस पर निर्भर करता है और पुलिस दबाव में है।
CJP Protest Live : संसद मार्ग थाने के बाहर CJP के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि आज देश के हालात देखिए… विपक्ष के नेता को भी न्याय पाने और एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने जाना पड़ता है। उन्हें 7 घंटे तक विरोध करना पड़ता है, तब जाकर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करती है। जब वे वहां गए थे, तभी 7 मिनट में FIR दर्ज हो सकती थी, लेकिन दबाव था। जब वह दबाव काम नहीं आया तो पुलिस को पैलेट गन से घायल साहिल की एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
CJP Protest Live : अक्षय लाकड़ा ने मीडिया से बात करते कहा कि आज हम एक मुख्य मांग के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे थे कि इस मामले में धारा 307 (हत्या की कोशिश) जोड़ी जाए। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में SC/ST एक्ट पहले ही लगया जा चुका है। इसके अलावा, हम स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ धारा 307 जोड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का तर्क है कि हमले में इस्तेमाल की गई चीज कुंद (blunt) थी, नुकीली नहीं और इसलिए धारा 307 आसानी से नहीं लगाई जा सकती। हालांकि, डीसीपी-सेकेंड अभी भी थाने के अंदर पीड़ित के परिवार और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के वकीलों के साथ मौजूद हैं। इस मामले में मेडिकल ओपीनियन बहुत महत्वपूर्ण है। चूंकि आज जन्माष्टमी की वजह से सरकारी छुट्टी है, पुलिस ने कहा कि वे तुरंत मेडिकल ओपीनियन नहीं ले सकते, लेकिन उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि मामला आज ही सुलझा लिया जाएगा।
CJP Protest Live : दिल्ली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर चल रहे सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
CJP Protest Live : पप्पू यादव ने कहा कि आप गरीबों, पत्रकारों, दलितों और महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। कोई पुलिस अधिकारी किसी गरीब की बेटी के साथ मारपीट क्यों करेगा या उसका केस दर्ज करने से क्यों मना करेगा? किस कानून में इसकी इजाजत है? संविधान न्याय सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था। आप अपनी मनमानी नहीं कर सकते। केस हर हाल में दर्ज होना चाहिए। राहुल गांधी उनके लिए लड़ेंगे और इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। यह सरकार संविधान-विरोधी, दलित-विरोधी, महिला-विरोधी और अल्पसंख्यक-विरोधी है। जब तक हम इस सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
CJP Protest Live : बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता के साथ मारपीट करने वाले ‘इन्फ्लुएंसर’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
CJP Protest Live : नीशू आजाद के समर्थन में राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि जिस व्यक्ति ने नीशू पर हमला किया, वह एक गुंडा है। वह खुलेआम दावा करता है कि पुलिस ने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा और न ही कुछ बिगाड़ सकती है… यह गुंडागर्दी सरकार की नाक के नीचे हो रही है। जंतर-मंतर और संसद मार्ग जैसे इलाके प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सीधी या अप्रत्यक्ष निगरानी में माने जाते हैं। ये बहुत संवेदनशील इलाके हैं, फिर भी उनकी नाक के नीचे एक अपराधी या गुंडा उन लोगों पर हमला करता है जो लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं और NEET परीक्षा के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। यह संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। ऐसा लगता है कि कानून का राज खत्म हो गया है।
CJP Protest Live : सीजेपी एक्टिविस्ट नीशू आजाद से जुड़े मामले पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त कहा कि जिस तरह से भाजपा के गुंडे सोशल मीडिया पर अपने हाई कमांड का नाम लेते हैं, कहते हैं कि ‘कपिल मिश्रा मेरे भाई हैं’ या ‘मैं मोदी जी को जानता हूं, और साथ ही डींगें मारते हैं कि कैसे उन्होंने किसी का सिर फोड़ दिया और पूरी रात बिना किसी पुलिस कार्रवाई के खुलेआम घूमते रहे… आज BJP के गुंडे गृह मंत्री की दिल्ली पुलिस पर हावी हो रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को खुद इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और देश को एक कड़ा संदेश देना चाहिए। ऐसे गुंडों के घरों पर इतना जबर्दस्त बुलडोजर एक्शन होना चाहिए कि कोई और ऐसा करने की हिम्मत न करे।
CJP Protest Live : संजय आजाद से जुड़े मामले पर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि एक व्यक्ति खुलेआम कह रहा है कि वह कितना प्रभावशाली है, कि फलां व्यक्ति उसका भाई है और इस दौरान उसने किसी को नहीं बख्शा। ऊपर से लेकर बीच के स्तर तक सभी इसमें शामिल हैं, इसलिए इस बारे में कुछ भी कहना बाकी नहीं रह गया है। राहुल गांधी के इस मामले पर ध्यान देने से पहले ही, स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
CJP Protest Live : स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि मैं चल रही जांच में सहयोग कर रहा हूं। राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप फर्जी है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं। लोगों को समझना चाहिए कि कौन सी बात व्यंग्य में कही गई थी।
CJP Protest Live : नीशू आजाद के पिता पर हमला करने के अपने पॉडकास्ट वाले दावे पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा में किया गया काम था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा न किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी जान जा सकती थी। उन पर हमला करने की कोई कोशिश नहीं की गई थी। मेरे पास सबूत के तौर पर वीडियो हैं। मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।
CJP Protest Live : सीजेपी कार्यकर्ता नीशू के पिता संजय आजाद जिन पर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ था उन्होंने कहा, “जब हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं और सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो हम ‘जय भीम’ का नारा लगाते हैं। कुछ लोगों को ‘जय भीम’ नारे से दिक्कत है। बाबासाहेब के अनुयायी होने के नाते, हमें पता था कि वे आपत्ति जताएंगे और इसीलिए वहां ‘जय भीम’ के नारे भी लगाए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुझ पर हमला हुआ और मैंने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन ऐसा लगता है कि पुलिस का काम गुंडों और अपराधियों को बचाना और पीड़ित को कमजोर करना है।”
CJP Protest Live : सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आजाद समाज पार्टी – कांशी राम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग थाने पहुंच गए हैं।
CJP Protest Live : संसद मार्ग थाने के बाहर कॉकरोचों का जमावड़ा बढ़ते देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
CJP Protest Live : आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना अपराध कबूल कर रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भाजपा के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम नीशू और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।
CJP Protest Live : सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रंका और अन्य लोग जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने एक समर्थक के घायल होने से जुड़े मामले के सिलसिले में पटेल चौक से संसद मार्ग थाने गए। नारेबाजी और हंगामा जारी है।
यह पूरा घटनाक्रम स्वतंत्र भारद्वाज के एक वीडियो इंटरव्यू के वायरल होने के बाद सामने आया है। इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्होंने संजय के साथ मारपीट की और कहा कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा के फोन के बाद वे जेल जाने से बच गए। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मामले में राजनीतिक दखल के आरोपों को खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि हाथापाई के दौरान कथित हमलावरों में से एक द्वारा पहने गए कड़े से संजय के सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने बताया कि आरएमएल अस्पताल में चोटों को ‘मामूली’ बताया गया और संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि दो लोगों सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को मौके से हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें नोटिस दिए गए और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
CJP नेता आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा किजंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना अपराध कबूल कर रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने BJP के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।”
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News