दशहरा, दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें – India.com

Indian Railway News: अपने घर से दूर दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और दूसरे बड़े शहरों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गांव और शहर लौटते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. ये ट्रेनें दिल्ली, पटना, वाराणसी, चंडीगढ़, अयोध्या और फिरोजपुर जैसे शहरों को जोड़ेंगी. नॉर्दर्न रेलवे हेडक्वार्टर ने गुरुवार देर शाम इन ट्रेनों को लेकर ऑर्डर जारी किया.

ट्रेन टिकट की बुकिंग 60 दिन पहले शुरू हो जाती है. ऐसे में त्योहारों के दौरान दिल्ली, मुंबई और बिहार जाने वाली कई रेगुलर ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है. यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलें, इसलिए अक्टूबर और नवंबर के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की गई है. इससे उन लोगों को राहत मिल सकती है, जिन्हें रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. आइए जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल.

वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 04209 हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 10:15 बजे वाराणसी से चलेगी. यह अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 04210 हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 6:50 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह सेवा 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. वहीं, अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल 04213 हर गुरुवार और रविवार को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से चलेगी और सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 04214 हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. इसकी सेवा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रहेगी.

चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन 04512 हर गुरुवार रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी. वापसी में ट्रेन 04511 हर शुक्रवार रात 11:15 बजे पटना से रवाना होगी और शनिवार रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. यह सेवा 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक रहेगी. वहीं, फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल 04616 हर मंगलवार दोपहर 12 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और अगले दिन शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी. इसकी वापसी ट्रेन 04615 हर बुधवार रात 8:20 बजे पटना से चलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी. यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी.
वाराणसी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 04227 हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे वाराणसी से रवाना होगी. यह अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 04228 हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी. दोनों तरफ की यह सेवा अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेगी. त्योहारों के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इन ट्रेनों से टिकट के ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं. यात्रा से पहले यात्री रेलवे की ताजा जानकारी जरूर चेक कर लें, क्योंकि टाइमिंग में बदलाव हो सकता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News