बाग बैंक में 45.20 लाख गबन मामला, कैशियर निलंबित: मैनेजर हटाए गए, सहायक मैनेजर को नोटिस; नए प्रबंधक ने संभा… – Dainik Bhaskar

धार जिले के बाग में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 45.20 लाख रुपए के गबन के मामले में बैंक ने कार्रवाई की है। हेड कैशियर हितेश निंगवाल को निलंबित कर दिया गया है। ब्रांच मैनेजर मयूर दुबे को शाखा से हटा दिया गया है।
सहायक मैनेजर राहुल पंजवानी को निलंबन का नोटिस देकर इंदौर क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया गया है। नए प्रबंधक विपिन बाग ने शाखा पहुंचकर पदभार संभाल लिया है।
शाखा में कैश की जांच के दौरान 45.20 लाख रुपए कम मिले थे। इसके बाद कैशियर लॉकर की चाबी लेकर फरार हो गया था। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने मामले की जांच की।
इसके बाद बैंक प्रबंधक ने मंगलवार शाम बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कैशियर हितेश निंगवाल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।
पूछताछ में बोले- वाहनों की किस्त भरने रकम निकाली
बाग थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत ने बताया कि पूछताछ में कैशियर ने बैंक के कैश से रकम निकालने की बात स्वीकार की है। उसके पास तीन बोलेरो वाहन थे। वह इनकी मासिक किस्त भरने के लिए बैंक के कैश से थोड़ी-थोड़ी रकम निकालता था।
थाना प्रभारी के मुताबिक, कैशियर ने बाजार के लोगों का उधार चुकाने के लिए भी बैंक के कैश से रकम निकालने की बात कही है।
जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैनेजर को हटाया
ब्रांच मैनेजर मयूर दुबे ने बताया कि मामले की जांच प्रभावित न हो, इसलिए उन्हें बाग शाखा से हटा दिया गया है।
बैंक अधिकारियों की ओर से सहायक मैनेजर राहुल पंजवानी को भी निलंबन का नोटिस दिया गया है। उन्हें इंदौर के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया गया है।
नए प्रबंधक ने संभाला शाखा का चार्ज
बाग शाखा में विपिन बाग ने नए प्रबंधक के रूप में पदभार संभाल लिया है। कैश की कमी और कैशियर के खिलाफ दर्ज केस के बाद बैंक के स्तर पर भी जांच और कार्रवाई जारी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News