गाजीपुर, संवाददाता। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने तथा विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी विज्ञान मंथन (टटड) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान भारती द्वारा किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेच्छानुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है।
विद्यालय एवं विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जिला स्तर से संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को मिलने वाली स्टाइपेंड तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की धनराशि का उपयोग भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए किया जा सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play