मारुति की इस फैमिली कार पर ₹1 लाख तक बचाने का मौका, माइलेज 23 km; ऑफर 30 सितंबर तक – Hindustan

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एमपीवी मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) पर भी शानदार छूट मिल रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति इनविक्टो खरीदने पर अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कई दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति इनविक्टो पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

बता दें कि इस गाड़ी पर कोई सीधा कंज्यूमर ऑफर (कैश डिस्काउंट) नहीं दिया जा रहा है। अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करते हैं, तो 0 से 10 साल पुरानी कार पर 50,000 रुपये और 10 साल से ज्यादा पुरानी कार पर 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा। इसके अलावा, लॉयल्टी अपग्रेड बोनस के तौर पर 30,000 रुपये और स्क्रैपेज बोनस के तहत 50,000 रुपये का फायदा भी शामिल है। साथ ही, कंपनी इस पर 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर भी दे रही है। इससे कुल मैक्सिमम ऑफर की रकम 1 लाख रुपये हो जाती है।

मारुति इनविक्टो देखने में एकदम तगड़ी और ‘रॉयल’ लगती है। इसे देखकर ही समझ आ जाता है कि यह मारुति की अब तक की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ी है। इसका अगला हिस्सा काफी चौड़ा है और इसमें ढेर सारा क्रोम इस्तेमाल किया गया है। अंदर घुसते ही आपको लग्जरी वाली फीलिंग आएगी। इसमें बड़ी सी सनरूफ, ठंडी हवा देने वाली सीटें और बड़ा सा टचस्क्रीन भी मौजूद है। यह कार असल में उन लोगों के लिए है जिन्हें अपनी फैमिली के साथ टशन में घूमना पसंद है।

इनविक्टो में आपको गियर बदलने का झंझट नहीं मिलता। यह सिर्फ ऑटोमैटिक आती है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका मतलब है कि यह पेट्रोल के साथ-साथ बिजली (बैटरी) से भी चलती है। इसका इंजन इतना स्मार्ट है कि शहर की भीड़भाड़ में यह खुद-ब-खुद बैटरी पर शिफ्ट हो जाती है। इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद यह 23 किमी/लीटर से ज्यादा का माइलेज दे देती है। मतलब, बड़ी गाड़ी का मजा भी और पेट्रोल का खर्चा भी कम।

भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी इनविक्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल में यह 28.5 लाख रुपये के आसपास जाता है। सेफ्टी के मामले में भी मारुति ने कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें ग्राहकों सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपको एक ऐसी गाड़ी चाहिए जो लंबी दूरी के सफर में थकाए नहीं और दिखने में भी दमदार हो तो इनविक्टो एक शानदार चॉइस है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News