Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दिन चढ़ते ही हल्की धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बरकरार रही लेकिन धीरे-धीरे बादल छाए रहने से धूप छांव लगा रहा। दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होने से मौसम मिनी दार्जलिंग साबित होने लगा। बारिश होने से मौसम में ठंडापन का एहसास होने लगा। बुधवार को शाम में झमाझम बारिश होने से विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 24 मिलीमीटर बारिश हुई।
बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने एवं धूप निकलने से लोगों को काफी दिक्कत होने लगी। बारिश और फिर इसके बाद धूप निकलने से लोगों को बीमार होने की आशंकाएं बनी हुई है। हालांकि, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की फसल में के लिए बारिश लाभदायक साबित हो रही है। बारिश होने से धान की पौधा लहलहाने लगी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । पूर्णिया मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 सितम्बर से 7 सितम्बर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play