AI Stock Rally: 8 महीने में 8 गुना पैसा… ₹90 का शेयर ₹750 पर, AI से जुड़ा नाम – AajTak

शेयर बाजार में इस साल एक शेयर ने बड़ी रैली दिखाई है. सिर्फ 8 महीने में ही यह स्‍टॉक जबरदस्‍त तेजी दिखाते हुए 8 गुना से ज्‍यादा चढ़ गया है और अभी भी तेजी दिखा रहा है. शुक्रवार के दिन भी इस स्‍टॉक में अपर सर्किट दिखाई दिया और अब ये स्‍टॉक 748 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) के शेयर हैं. 4 सितंबर को 5 फीसदी चढ़कर अपर सर्किट पर बंद हुआ है. इस शेयर के तेजी की बड़ी वजह ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी का एक बड़ा फैसला माना जा रहा है. 
 
कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान को मंजूरी दी है. इसके तहत कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की क्षमता बढ़ाएगी. Sterlite Technologies ने कहा है कि इस निवेश से मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी करीब 50 फीसदी बढ़ जाएगी. 
कंपनी ने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर केबल्‍स और कनेक्टिविटी बिजनेस की दुनियाार में बढ़ती मांग को देखते हुए उसने मैन्‍युफैक्‍चरिंग कपैसिटी बढ़ाने का प्‍लान बनाया है. अभी कंपनी अपनी मैन्‍युफैक्‍चरिंग कपैसिटी का 70 फीसदी इस्‍त्‍ेमा कर रही है.
विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर पर ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग दी है और उसने इस शेयर पर 950 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. इसका मतलब है कि 3 सितंबर को क्‍लोजिंग प्राइस से यह शेयर 33 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ सकता है. फर्म का कहना है कि AI डेटा सेंटर्स की वजह से कंपनी के लिए मौके काफी बढ़ गए हैं. 
स्‍टरलाइट टेक ने वित्त वर्ष 2029 तक 20000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट तय किया है. मार्जिन का टारगेट 27 फीसदी है. कंपनी ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए अपनी कपैसिटी बढ़ाकर 1.5 गुना करेगी. उसका प्लान सालाना 1000 करोड़ रुपये निवेश करने का है. 
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News