Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर मजरा दुबहा गांव की रहने वाली वृद्धा को शुक्रवार सुबह जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। बेटे ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बल्लापुर मजरा दुबहा गांव के रहने वाले प्रेमचंद रैदास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह 65 वर्षीय उसकी मां जगदेई घर के सामने स्थिति बठिया से कंडा निकालने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी जहरीले कीड़े ने वृद्धा के बाएं हाथ में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजन उसे सीएचसी बांगरमऊ ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि सांप के डसने से मौत हुई है। मृतका के बेटे प्रेमचंद ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। जिससे मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play