—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में थे, जहां उन्होंने साधु संतों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शिरकत की और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. वहीं बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वीवर भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं और फरवरी 2025 में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. इधर देश के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सीपी राधाकृष्णन आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा पर पहुंचे.
उधर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आज सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम शुरू हुआ. यह फोरम 6 सितंबर को खत्म होगा, जिसमें ब्रिक्स मेंबर और पार्टनर देशों के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, प्रेसिडेंट और न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
उच्चतम न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का लाभ बनाए रखना और न्याय प्रक्रिया को गति देना है.प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल अपने सेवा नियमों में तुरंत संशोधन करें. पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि 31 मार्च के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सेवा में लौटने का विकल्प मिलेगा, बशर्ते उन्होंने अन्य रोजगार न लिया हो.
उत्तर प्रदेश के आगरा स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में इबोला संक्रमण का कोई भी पुष्ट मामला नहीं है. जगदीशपुरा और शाहगंज के रहने वाले दो नागरिक हाल ही में इबोला प्रभावित व जोखिम वाले देशों की यात्रा कर भारत लौटे थे, जिसके चलते उन्हें संदिग्ध यात्रियों के रूप में चिह्नित किया गया. हवाई अड्डे पर प्राथमिक जांच के बाद निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत जिले की रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) उनकी नियमित निगरानी कर रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह प्रक्रिया केवल एहतियाती निगरानी का हिस्सा है, संक्रमण की पुष्टि नहीं.
Agra, Uttar Pradesh: The Health Department clarified that there are no confirmed Ebola cases in Agra. Two residents of Jagdishpura and Shahganj, who had returned from abroad, were identified as suspected passengers based on their travel history to Ebola-affected/risk countries.… pic.twitter.com/asM9yt8gyw
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमेरिका में वांछित भगोड़े मंजीत सिंह बेदी को गिरफ्तार कर लिया है। बेदी अमेरिका के पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (SNAP) से जुड़े करोड़ों के लाभ घोटाले का मुख्य आरोपी है और अमेरिकी जांच एजेंसियों की ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स’ सूची में शामिल था।
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने के लिए बेदी अप्रैल 2026 में कनाडा के रास्ते भारत भाग आया था। पंजाब पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
चीन के दक्षिणी गुआंगशी प्रांत में संदिग्ध ‘पिरामिड योजना’ और उससे जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े कानून प्रवर्तन अभियान के तहत सिंगापुर के 52 नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी किया गया।
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (एमएफए) और पुलिस बल (एसपीएफ) द्वारा शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, किसी दूसरे देश में सिंगापुर के नागरिकों की एक साथ हिरासत और गिरफ्तारी का यह संभवतः अब तक का सबसे बड़ा मामला है। चीनी अधिकारी इस अवैध नेटवर्क और गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बिजली के खंभे में करंट आ गया, जिस वजह से एक श्रद्धालु खंभे से चिपक गया. हादसा पोतरा कुंड क्षेत्र में बिजली विभाग में हुआ. हादसे में घायल श्रद्धालु की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इटली में युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाली मेरी दोस्त, प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है. उनकी दोस्ती ने भारत और इटली की खास रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है. मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं.
अमेरिका ने आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे क्यूबा पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए और ज्यादा नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के पोते फिदेल अर्नेस्टो कास्त्रो और क्यूबा की ऑयल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी अबापेट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. यह कंपनी क्यूबा की जर्जर बिजली व्यवस्था को चालू रखने के लिए जरूरी उपकरणों और कलपुर्जों का दूसरे देशों से आयात करती है.
जम्मू की NIA कोर्ट ने पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद इकबाल राथर को जमानत नहीं दी है. कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दिया. आरोपी ने 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की पैरोल मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को शादी में शामिल होने के आरोपी के निजी हित से कहीं ज्यादा अहम माना. इसलिए आरोपी को पैरोल नहीं दी गई, लेकिन मानवीय आधार पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी में वर्चुअली शामिल होने की अनुमति दे दी.
एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम धमाके की धमकी देने का मामला सामने आया है. पिछले महीने 31 अगस्त को दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी वाला नोट मिला था. धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. इस मामले में क्रू मेंबर और एक यात्री शक के घेरे में आए हैं. पुलिस को शक है कि क्रू के 8 सदस्यों में से एक की हैंडराइटिंग धमकी वाले नोट से 60 से 70% तक मिलती-जुलती है.
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश होने से बच गया. रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हुआ. विमान जब लैंड कर रहा था, तभी रनवे पर वह खंभे से टकरा गया, जिस वजह से विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आरोपी शकील पर इनाम की राशि को डबल कर दिया गया है. इनाम की राशि पहले 25000 थी, जिसे अब बढ़ाकर 50000 रुपये कर दिया गया है. मामले में महिला समेत 2 आरोपी फरार हैं. वहीं हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्य आरोपी नौशाद के 7 गोदामों से पटाखा सामग्री बरामद हो चुकी है.
PM नरेंद्र मोदी ने ISRO को स्पेस मिशन की कामयाबी पर बधाई दी और X पर लिखा कि ISRO की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गौरव का पल. भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले GSLV-F17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है. ISRO और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है.
भारत इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला है, लेकिन इस सम्मेलन से पहले सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम होगा. यह फोरम 4 से 6 सितंबर के बीच होगा, जिसमें ब्रिक्स मेंबर और पार्टनर देशों के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, प्रेसिडेंट और न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in