Gorakhpur News: मोबाइल पर बात कर रहा था चालक, गड्ढे में गिरी सवारी से भरी टेंपो – Hindustan

Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पैसिफिक कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह सवारी से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि टेंपो में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टेंपो पीपीगंज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। टेंपो में कई यात्री सवार थे। रायपुर गांव के पास सर्विस रोड पर पहुंचने के दौरान अचानक चालक का ध्यान वाहन से हट गया। चालक के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आ रही थी। चालक रंजीत कुमार निवासी भवनबारी ने बताया कि मोबाइल पर बार-बार कॉल आने के कारण उसने फोन उठाने का प्रयास किया।

इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से हट गया और टेंपो पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते टेंपो सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। टेंपो के गड्ढे में गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

टेंपो में सवार महिला सरोजा देवी ने बताया कि अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। यात्रियों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News