Haldwani News: ‘कोसी नदी में तटबंध और चेक डैम बनाए जाएं’ – Hindustan

Haldwani News: रामनगर, संवाददाता। ग्राम सभा सुंदरखाल में ग्राम स्तरीय संयुक्त वनाधिकार समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोसी नदी के तटबंध, चेक डैम निर्माण की पुरजोर मांग की गई। वक्ताओं ने इस बात पर कड़ा रोष जताया कि कोसी नदी के किनारे बसे सैकड़ों परिवारों पर हर वर्ष बाढ़ और भू-कटाव का गंभीर खतरा मंडराता रहता है। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा के लिए कोसी नदी के किनारे तत्काल मजबूत चेक डैम एवं बाढ़ सुरक्षा तटबंधों का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को विस्थापन व संकट का सामना न करना पड़े।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 सितंबर को क्षेत्र में विशाल आम बैठक आयोजित होगी। समिति ने सुंदरखाल, देवीचौड़, चौंफुला व धनगढ़ी खत्ता के लोगों से अपील की है कि वे 11 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल पहुंचकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करें। इस दौरान बैठक में वनाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रेम राम, सचिव नंद किशोर, एकता मंच की कौशल्या देवी, इंदर राम, उत्तम चंद्र, सोनी देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News