Royal Enfield का धमाका, लॉन्च की नई Himalayan 440, इतने रुपये है कीमत – AajTak

Feedback
रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक हिमालयन 440 (Himalayan 440) को लॉन्च कर दिया है. ये मौजूदा हिमालयन के साथ ही बिकती रहेगी. हालांकि, ये डिजाइन के मामले में मौजूदा हिमालयन से काफी अलग है. नई हिमालयन के लॉन्च होने के बाद बहुत से लोग पुरानी 411 के डिजाइन को मिस करते थे. इस बाइक में कंपनी ने उन्हीं लोगों का ध्यान रखा है. 
कंपनी ने इस बाइक में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 वाला ही इंजन इस्तेमाल किया है. इंजन ही नहीं बल्कि बाइक का डिजाइन भी काफी हद तक स्क्रैम 440 से ही प्रेरित नजर आता है. ये बाइक स्क्रैम से अलग कलर, व्हील्स और सस्पेंशन सेटअप के साथ आती है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें. 
इस बाइक के जरिए रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 411 के फैंस और हिमालयन 450 से सस्ता ऑप्शन चाहने वाले यूजर्स को टार्गेट किया है. Himalayan 440 में कंपनी ने 24.4 एचपी की पावर और 34 एनएम टॉर्क वाला इंजन दिया है. इस एडवेंचर बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है. 
यह भी पढ़ें: तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड… 31 दिनों में Royal Enfield ने बेच दीं इतनी बाइक्स
ये बाइक स्क्रैम 440 से कई पार्ट्स शेयर करती है. इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. बाइक में 300 एमएम का फ्रंट और 240 एमएम का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसमें डुअल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड मिलता है. रियर एबीएस को बंद करने का विकल्प भी कंपनी ने इसमें दिया है. 
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जो ट्विन पॉड लेआउट के साथ आता है. बाईं ओर कंपनी ने स्पीडोमीटर दिया है, जबकि दाईं ओर ट्रिपर मिलता है, जिस पर गूगल मैप्स पावर्ड नेविगेशन मिलता है. इसके अलावा बाइक में एलईडी हेडलाइट मिलती है. 
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे Royal Enfield और Jawa… होंडा ने लॉन्च की धांसू Rebel 300
Himalayan 440 को कंपनी ने Scram 440 से अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. इस बाइक को मस्टैंग ब्राउन, नेला वॉइट और सेला ब्लैक में खरीदा जा सकता है. इस बाइक की कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम चेन्नई है. बाइक की बुकिंग आज से शुरू हो गई है. कंज्यूमर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शोरूम से बुक कर सकते हैं. जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News