कृष्णोत्सव में पहुंचे नितिन नवीन, चिराग पासवान: बी प्राक का होगा शो, भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह भी पहुंचीं – Dainik Bhaskar

पटना के मिलर ग्राउंड में कृष्णोत्सव का आयोजन है। आज बी प्राक अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे।
कृष्णोत्सव के भव्य आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू कार्यक्रम में मौजूद हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वर्गीय कुणाल किशोर के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत सायन कुणाल और सांभवी चौधरी ने किया। उन्हें पग, शॉल और कृष्णोत्सव का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। चिराग पासवान ने कहा, हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
प्रोग्राम में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह पहुंची, जहां सांभवी चौधरी ने पाग, सॉल और कृष्णोत्सव का प्रतीक चिह्न भेंट किया।
समस्तीपुर की टीम ने कल जीती थी दही-हांडी प्रतियोगिता
गुरूवार की शाम कृष्णोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद दही-हांडी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। जिसमें सभी टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। पर दस में से तीन टीम ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा जमा लिया।
इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 2.51 लाख, द्वितीय को 1.51 लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 1.01 लाख रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। वैसे कृष्णोत्सव का आयोजन यूथ एलायंस फार सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट की ओर से किया है। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में आयोजित विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता जितने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News