Badaun News: संक्रमण प्रभावित गांवों में पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीम – livehindustan.com

Badaun News: जिले में मलेरिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गईं। टीमों ने गांवों में जाकर सबसे पहले बुखार के मरीजों की जांच की। मरीजों को शिविर तक बुलाने के लिए गांवों में मुनादी कराई गई। इसके बाद सभी मरीजों की जांच कर डेंगू और स्वाइन फ्लू के लक्षण भी चेक किए गए। हालांकि डेंगू और स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध नहीं मिला। बुखार के जो भी मरीज मिले उनको दवाएं देने के साथ ही संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए। शुक्रवार को जन्माष्टमी का अवकाश होने की वजह से संक्रामक रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन ने विशेष टीमों का गठन का संक्रमण प्रभावित गांवों में भेजा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बुखार प्रभावित गांवों में जाकर वहां ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

इसके बाद टीमें जगत, अंबियापुर, सालारपुर, समरेर, दातागंज ब्लॉक क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंचीं। गांवों के बाहर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश होने की वजह से वहां पर स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। गांवों में मुनादी कराकर बताया गया कि बुखार से संबंधित सभी मरीज शिविर में आकर जांच और दवाएं ले सकते हैं। शिविरों में तमाम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाएं दी गईं।

सालारपुर ब्लॉक में घटपुरी सीएचसी पर तैनात डॉ. मेहराज, डॉ. शहनबाज की टीम ने कई गांवों में शिविर लगाए। शिविरों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग नोडल अधिकारी करते रहे। संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन सभी शिविरों की मॉनीटरिंग कर उनको दिशा निर्देश देते रहे। इसके अलावा जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशल गुप्ता भी शिविरों में पहुंचकर संक्रामक रोगों की पड़ताल करते रहे। शुक्रवार को देर शाम तक डेंगू, स्वाइन फ्लू के मरीजों को खोजा गया, लेकिन किसी भी मरीज में इस तरह के लक्षण न मिलने का दावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News