आखिर कहां से आ रहे 200 और 500 रुपये के नकली नोट? उत्तराखंंड में सप्लाई देने से पहले कासगंज में 2 गिरफ्तार – Jagran

कासगंज में सोरों पुलिस और एसओजी ने एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया …और पढ़ें
कासगंज में एक लाख रुपये के नकली नोट बरामद।
सोरों पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार।
उत्तराखंड में होनी थी नकली नोटों की आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, कासगंज। सोरों थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली भारतीय करेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की कुल कीमत एक लाख रुपये है।  
पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपितों का खासा अपराधिक इतिहास है। नकली नोटों की आपूर्ति उत्तराखंड के कृछ आरोपितों को दी जानी थी।
गुरुवार आधी रात के बाद 2:10 बजे मेला ग्राउंड के पास सोरों कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों आरोपितों को पकड़ा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो 500-500 रुपये के 200 जाली नोट मिले। उनकी पहचान बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सिकंदराबाद निवासी रूपकिशोर उर्फ राजू और कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी गोविंद के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सोरों थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, रूपकिशोर उर्फ राजू के खिलाफ बदायूं, संभल और अलीगढ़ जनपदों में हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।
नकली नोट कहां से लाए जाते थे और कहां खपाए जाते थे पुलिस आरोपितों द्वारा साथियों के बताए गए नाम पतों की जांच कर रही है। हालांकि यह माना जा रहा है कि आरोपितों का बड़ा नेटवर्क है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। आरोपितों के बारे में यह भी पता चला है कि वे अपने गांव दो महीने से गए इसके बाद नहीं गए। आरोपितों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
आरोपितों ने पुलिस के समक्ष कबूला है कि उत्तराखंड के कुछ आरोपित कार से मेला ग्राउंड आने वाले थे उन्हें नकली नोट देने थे मगर उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। उत्तराखंड के आरोपितों को संभवत: पुलिस कार्रवाई का शक हो गया इसलिए वे नहीं आए या फिर भाग गए।
यह भी पढ़ें- School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगरा DM ने दिया छुट्टी का आदेश
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: आज उत्तरकाशी-हरिद्वार सहित 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पिथौरागढ़ के स्कूल बंद
मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों के कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपितों से पूछताछ कर नकली करेंसी के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपित उत्तराखंड के आरोपितों को आपूर्ति देने वाले थे उससे पहले पकड़े गए।
लोकेश भाटी, प्रभारी निरीक्षक, सोरों

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News