Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ की कक्षा छह की छात्रा प्रीति मद्धेशिया ने बालिका अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रीति ने देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराजगंज और गोरखपुर के प्रतिभागियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रीति का चयन प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता अलीगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें वह बालिका अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रीति मूल रूप से तरकुलवा थाना क्षेत्र के बजराटार महुअवा गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पुत्री हैं।
प्रीति की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उसकी प्रतिभा और लगन को देखते हुए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया जाएगा। प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह और प्रबंधक विश्व हिंदू प्रताप राव ने प्रीति को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक शैलेश कुमार, रवि राव, धर्मेंद्र यादव, चंद्रशेखर चौहान, गणेश राव और अभिषेक चौरसिया ने भी प्रीति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play