Feedback
जंतर-मंतर पर नाबालिग छात्रा के पिता से हुई मारपीट के मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया. उनका कहना है कि स्वतंत्र के खिलाफ गलत आरोपों में केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्वतंत्र के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी. नाबालिग की ओर से ऑनलाइन धमकियां मिलने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई. इसी मामले में स्वतंत्र का नाम भी शिकायत में शामिल है. पुलिस ने पहले दर्ज FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं. इसी कार्रवाई के विरोध में हिंदू रक्षा दल के लोग थाने पहुंचे.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू