मुख्य बातें
वैसे तो आईपीओ मार्केट में कई कंपनियां हैं जो शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी- RKB ग्लोबल है। इस कंपनी के आईपीओ को सेबी ने मंजूरी दे दी है।
आरकेबी ग्लोबल के आईपीओ में 1.26 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 20.20 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ के इक्विटी शेयरों को NSE और BSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। आर्यमान फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ‘बुक रनिंग लीड मैनेजर’ है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की रजिस्ट्रार है। IPO की तारीखें, प्राइस बैंड और लॉट साइज जैसी मुख्य जानकारी अभी घोषित की जानी बाकी है।
1933 में स्थापित RKB ग्लोबल लिमिटेड, आयरन और स्टील के सामान के इंपोर्ट, एक्सपोर्ट, ट्रेडिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ आयरन ओर की माइनिंग और प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) के स्ट्रक्चरल पार्ट्स बनाने और सप्लाई करने का काम करती है। कंपनी कई तरह के स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है। इसमें ग्रेडेड वायर, ERW पाइप, ब्राइट बार, MS रॉड, प्रोफ़ाइल शीट, वेल्डिंग इलेक्ट्रोड और PEB पार्ट्स शामिल हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स महाराष्ट्र के वाडा और तालोजा में हैं, जो लगभग 14 एकड़ में फैली हुई हैं और 30 सितंबर 2025 तक इनकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 53,430 MTPA है।
सेबी ने मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) लिमिटेड को भी आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। मोनोमार्क इंजीनियरिंग के इश्यू में 2.70 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा। मोनोमार्क इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस, मेटल फैब्रिकेशन सॉल्यूशन और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम करती है। यह मेटल, सीमेंट, पोर्ट, इंजीनियरिंग और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर जैसे सेक्टर में इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर क्लाइंट्स को सर्विस देती है।
कॉस्मिक PV पावर IPO: कॉस्मिक PV पावर को अपने प्रस्तावित ₹640 करोड़ के IPO के लिए सेबी से मंजरूी मिल गई है। कंपनी ने इस साल मार्च में रेगुलेटर के पास अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। इस इश्यू में ₹540 करोड़ तक के नए शेयर जारी करना और शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स द्वारा ₹100 करोड़ तक के शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) शामिल है। कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करने की योजना बना रही है। कॉस्मिक PV पावर सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाती है।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play