दर्शन कर लौट रहा था श्रद्धालुओं का जत्था, तेज रफ्तार डंपर महिला को 10 मीटर घसीटता ले गया, हुई दर्दनाक मौत – AajTak

Feedback
राजस्थान के जोधपुर में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. झालामंड चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार महिला डंपर के नीचे आ गईं और वाहन उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं.
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया. गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. मौके पर मौजूद एएसआई कालूराम चौधरी ने किसी तरह चालक को भीड़ से बचाया और पुलिस के हवाले किया. भीड़ में शामिल 5-6 युवकों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, बारां जिले के शाहाबाद इलाके के हटका गांव से करीब 20-25 लोगों का जत्था रामदेवरा दर्शन के लिए गया था. दर्शन करने के बाद सभी वापस बारां लौट रहे थे. जत्थे में शामिल लोग अलग-अलग वाहनों से वापस आ रहे थे. इसी दौरान झालामंड चौराहे के पास दंपती की बाइक हादसे का शिकार हो गई. 
इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान मंजेश के तौर पर हुई है. वह बारां जिले के शाहाबाद स्थित हटका की रहने वाली थीं. उनके पति रामनिवास बाइक चला रहे थे.
jodhpur dumper accident woman dies speeding dumper hits couple mob sets vehicle on fire
हादसे से जुड़ी एक और बात सामने आई है. जत्थे में शामिल एक युवक के मुताबिक, उन्हें झालामंड चौराहे से पाली रोड की तरफ जाना था. लेकिन रास्ता भटकने की वजह से वे मोती मार्केट की तरफ चले गए. कुछ दूर जाने के बाद उन्हें पता चला कि वे चौराहे से आगे निकल आए हैं. इसके बाद जत्थे के लोग वापस झालामंड चौराहे की तरफ लौटने लगे. जत्थे के बाकी लोग आगे निकल गए. इसी दौरान रामनिवास और मंजेश की बाइक डंपर की चपेट में आ गई.
पुलिस के मुताबिक, मोती मार्केट के पास लॉरी और बाइक एक साथ चल रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर आया. डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद मंजेश डंपर के नीचे आ गईं. डंपर उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. हादसा इतना भयावह था कि मंजेश की मौके पर ही मौत हो गई. रामनिवास को हादसे में मामूली चोटें आईं. कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
यह भी पढ़ें: ट्रेन आई और ट्रक को उड़ाते हुए ले गई, हो गए दो टुकड़े… CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
एक तरफ सड़क पर महिला का शव पड़ा था, दूसरी तरफ हादसे को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. भीड़ ने झालामंड चौराहे पर जाम लगा दिया. इसी दौरान लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. मौके पर मौजूद एएसआई कालूराम चौधरी ने स्थिति संभालने की कोशिश की. उन्होंने चालक को भीड़ से बचाया और पुलिस की सुरक्षा में लिया. 
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ. हादसे से आक्रोशित भीड़ में शामिल 5-6 युवकों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़क दिया. इसके बाद डंपर में आग लगा दी गई. देखते ही देखते सड़क पर खड़े डंपर से धुआं उठने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अब कुड़ी थाना पुलिस उन युवकों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने कथित तौर पर डंपर में आग लगाई. पुलिस हादसे की जांच के साथ-साथ आगजनी करने वालों की भी तलाश कर रही है.
एसीपी पश्चिम जोधपुर पुलिस भजनलाल जांगिड़ के मुताबिक, बारां जिले के शाहाबाद इलाके के हटका से करीब 20-25 लोगों का जत्था रामदेवरा दर्शन के लिए गया था. दर्शन के बाद जत्था वापस बारां लौट रहा था. इसी बीच डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया. डंपर महिला को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और चालक को हिरासत में लिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News