Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के लोढ़िया गांव निवासी एक युवक करैत सांप के दंश का शिकार हो गया। सांप के काटने के बाद परिजनों ने युवक को तत्काल इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की स्थिति की जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ हो गया। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के बाद युवक को राहत मिली। घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें और तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें।
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए लोगों को घर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play