Ranchi News: रातू में शिक्षक दिवस पर मेधावी छात्राएं सम्मानित – Hindustan

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। समर्पण दीप बीएड कॉलेज रातू में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कॉलेज के सचिव नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि सभी प्रशिक्षु संकल्प लें कि वे जहां भी जाएं, वहां ज्ञान का दीप जलाएं, लोगों को शिक्षित करें और अच्छे-बुरे में अंतर बताएं।

प्राचार्य डॉ. दशरथ महतो ने कहा कि विद्यार्थी कच्चे घड़े के समान होते हैं। उन्हें सही दिशा मिले तो वे देश के सच्चे नागरिक बनकर नाम रोशन करेंगे। सत्र 2024-26 की वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी और खुशबू कुमारी को सम्मानित किया गया। राखी बनाने और मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इंस्टीच्युट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हेल्थ हुरहुरी में भी शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। निदेशक सौरभ सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गायन, शायरी और म्यूजिकल चेयर समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेहल, रातू राज मध्य विद्यालय रातू, कृषक उच्च विद्यालय गडरी गुडु, लोटस माउंटेसरी बाजपुर, डीएवी प्राइड और दयानंद आर्यन विद्या पब्लिक स्कूल झखराटांड में विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News