Meerut News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार – Hindustan

Meerut News: थाना खरखौदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया की उपनिरीक्षक अजय अवाना, रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल‌ मनजीत पूनिया, कांस्टेबल कुलदीप आर्या शुक्रवार शाम पुलिस टीम चंदपुरा खंदावली तिराहे से गांव खंदावली की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जीशान पुत्र आस मोहम्मद, निवासी वार्ड नंबर-2 मोहल्ला तिहाई, खरखौदा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News