Ranchi News: छाता ब्रदर्स खूंटी ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट – Hindustan

Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुर्गी बाजार स्थित खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में छाता ब्रदर्स खूंटी ने बीबीएस तेतर टोली को शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और एक खस्सी पुरस्कार दिया गया। फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक एक-दूसरे को गोल करने से रोके रखा। इसके बाद शूटआउट में खूंटी की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें निखारने की जरूरत है।

ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल भावना व आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी में फुटबॉल के प्रति गहरा लगाव है और ऐसी प्रतियोगिताएं भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद करती हैं। मौके पर जिप सदस्य रीणा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत और मुखिया रमेश महली ने भी विचार रखे। जीवन ज्योति क्लब कुर्गी के आयोजन में दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और खस्सी देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।”

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News