Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव में रविवार दोपहर को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची चांदपरना पंचायत के वार्ड-11 निवासी दीपक कुमार की ढाई वर्षीय पुत्री सुमैरा कुमारी थी।घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। बच्ची की माता प्रियंका कुमारी ने बताया कि सुमैरा उसके साथ सड़क पार कर रही थी। तभी एक गाड़ी वाला आया और उसको अपनी चपेट में ले लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती गाड़ी वाला फरार हो गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में बच्ची को मीनापुर सीएचसी में ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। सुमैरा के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं।
Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play