Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नोटिस, सुनवाई, दावा-आपत्तियों के निस्तारण तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। दावा-आपत्तियों के निस्तारण तथा दस्तावेजों के सत्यापन कराने प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की निर्धारित प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है।
सत्यापन में जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक या अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास, जाति एवं वन अधिकार प्रमाण-पत्र सहित सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचान पत्र और पीपीओ आदि दस्तावेज शामिल हैं।इसके अलावा सरकारी अथवा स्थानीय प्राधिकरण, बैंक, डाकघर, एलआईसी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन संबंधी प्रमाण-पत्रों का भी नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच और सुनवाई के बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने, आवश्यक संशोधन तथा दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी दावों एवं आपत्तियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच कर पात्र नागरिकों के मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play