Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुड़ीडीह अमडू मैदान में आयोजित 55वीं बिरसा उरांव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला बीरेंद्र भगत, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी और नामकुम जिप सदस्य राम अवतार करकेट्टा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला जेएफसी टाटीसिलवे और डीजेआर फुटबॉल क्लब जिलिंग सेरेंग के बीच खेला गया। इसमें टाटीसिलवे ने 1-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले कमेटी अध्यक्ष अशोक एक्का ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सात सितंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे।
मौके पर मुखिया विजय उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा, आजसू जिला उपाध्यक्ष राजू महली, अमर सिंह मुंडा, सीताराम साहू, शंकर बेदिया, मो. रिजवान, कनीलाल साहू, धरमदेव रजवार, चिंटू मिश्रा, अजय नायक, जगरनाथ उरांव आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play