जेल में बंद इमरान खान की हालत पर छलका ब्रायन लारा का दर्द, कहा- आखिर क्रिकेट के लीजेंड के साथ ऐसा सुलूक क्यों? – aajtak.in

Feedback
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं. जेल में उनकी खराब सेहत को लेकर अब क्रिकेट जगत से भी चिंता भरी आवाजें उठने लगी हैं. वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भी इमरान खान के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर एक भावुक अपील की है.
ब्रायन लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इमरान खान को वह सम्मान और मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके वो हकदार हैं. लारा ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैं और इमरान मैदान पर बहुत कम बार आमने-सामने आए हैं, लेकिन उनके लिए मेरे दिल में जो इज्जत बनी, वो आज तक है.
लारा ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत अजीब लगता है. कभी अपने देश के हीरो रहे इमरान खान की हालत आज ऐसी हो गई है कि यकीन करना मुश्किल है.  आज वो ऐसी स्थिति में है जहां उसकी सही से देखभाल भी नहीं हो रही है.
A post shared by Brian Lara (@brianlaraofficial)
लारा ने की इंसानियत की बात
लारा ने अपनी बात को पूरी तरह से राजनीति से दूर रखा. उन्होंने साफ किया कि वो इमरान खान पर चल रहे केस या राजनीतिक मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. लारा ने लिखा कि मैं बाकी पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि इमरान खान को सही और स्वतंत्र मेडिकल केयर मिले. यह कोई राजनीति नहीं है, बल्कि हमारे खेल के एक लीजेंड के लिए बुनियादी इंसानियत की बात है.
A post shared by Brian Lara (@brianlaraofficial)
कई दिग्गज उठा चुके हैं आवाज
लारा से पहले भी कई पूर्व इंटरनेशनल कप्तान इमरान खान की सेहत और उनके साथ जेल में हो रहे बर्ताव पर सवाल उठा चुके हैं. लारा ने भी उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि इमरान खान को एक इंसान होने के नाते गरिमा और सम्मान के साथ रखा जाना चाहिए.
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने. हालांकि, 2023 से वह कई कानूनी मामलों के चलते जेल में बंद हैं और तभी से उनके परिवार और समर्थक उनकी सेहत और इलाज को लेकर चिंता जता रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News