Chakradharpur News: संत नरसिंह आश्रम में भजन संध्या – Hindustan

Chakradharpur News: ​मनोहरपुर। ​संत नरसिंह आश्रम परिसर में बीते शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या और नन्हे बच्चों के लिए राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।​कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय भजनों से हुई। जमशेदपुर से आए प्रसिद्ध कलाकार चंचल कुमार तथा बिहार से पधारे कलाकार नेहाल मिश्रा और नेहा तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गाए गए भजनों-राधा कृष्णा, महादेव और चलो बुलावा आया है-पर पूरा आश्रम परिसर झूम उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।​

भजन संध्या के साथ-साथ आयोजित ‘राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सज्ज होकर मंच पर पहुंचे। बच्चों ने जब आकर्षक अंदाज में रैंप वॉक किया, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।​प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बच्चों को बेहतरीन मेकअप और मनमोहक पोशाक (बेस्ट ड्रेस) के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पूरे आयोजन ने मनोहरपुर के धार्मिक माहौल को और भी खास और यादगार बना दिया। मौके पर आशीष राय, दीपक यादव, राजेश हरलालका, सुमित साह, शुभम पटेल, रजनीश साह, प्रकाश साह, पिंकी डागा, राहुल यादव, शरद हरलालका, शिवम् थेबेड़िया, आकाश गुप्ता, अंकित मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News