दीवार गिराने पर अंधाधुंंध फायरिंग: जान बचाने के लिए घरों में दुबके लोग, आगरा के बमरौली कटारा गांव में दो पक्षों में बवाल – two groups clash over wall demolition over a dozen rounds fired chaos erupts in bamrauli k – Jagran

Agra News: फतेहाबाद के बमरौली कटारा गांव में जमीन के पारिवारिक विवाद में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलीं और कई पड़ोसी घायल हो गए।
बमरौली कटारा में पारिवारिक जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप।
दीवार गिराने पर दोनों पक्षों में हुई अंधाधुंध फायरिंग।
फायरिंग में कई पड़ोसी घायल, गांव में तनाव का माहौल।
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के बमरौली कटारा गांव में जमीन के पारिवारिक विवाद ने रविवार को अचानक तूल पकड़ लिया। धर्मेंद्र पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की दीवार गिराए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर फायरिंग होने लगी।
करीब एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की चपेट में आकर आसपास के कई लोग घायल हो गए।
बताया गया है कि धर्मेंद्र और राजपाल दोनों पक्ष आपस में पारिवारिक हैं। विवादित जमीन राजपाल के नाम बताई जा रही है। रविवार को धर्मेंद्र पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की दीवार गिराने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले विवाद और मारपीट हुई, इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। खास बात यह रही कि फायरिंग में दोनों पक्षों के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी। हालांकि आसपास के पड़ोसी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। 
फायरिंग और संघर्ष में सुघर सिंह, जितेंद्र कर्दम, छविराम, लक्ष्मी देवी और गौरव राणा के घायल होने की सूचना है। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: आगरा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रातभर से जारी है बरसात; सोमवार से निकलेगी धूप
यह भी पढ़ें- मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का नेशनल प्लेयर, सिगरेट मिलने पर RSO की डांट; फिर शुरू हुई मिसिंग की कहानी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों और घटना में शामिल लोगों की भी जांच की जा रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News