काश हेलमेट पहना होता रोशन… मैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत – Jagran

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद …और पढ़ें
मैनपुरी नेशनल हाईवे पर वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा।
हादसे में 30 वर्षीय रोशन राठौर की मौके पर मौत।
घायल भाई आशीष को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह बाइक सवार चचेरे भाइयों को वहन रौंद दिया। हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि भाई घायल हो गया। इस बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया हैं। शव मोर्चरी पर भेज पुलिस ने स्वजन को हादसे की जानकारी दे दी है।
फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव किसरौली निवासी 30 वर्षीय रोशन राठौर की रिश्तेदारी कस्बा घिरोर में हैं। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई आशीष के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों रविवार सुबह घर लौट रहे थे। बिना हेलमेट के बाइक को रोशन चला रहे थे और आशीष पीछे बैठा था।
रविवार सुबह नौ बजे के करीब जब बाइक बेवर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर जिओ पेट्रोल पंप के निकट पहुंची। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में रोशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि आशीष घायल हो गया। टक्कर लगते ही वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की मौत, स्वजन ने जताई हार्ट अटैक की आशंका
यह भी पढ़ें- मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का नेशनल प्लेयर, सिगरेट मिलने पर RSO की डांट; फिर शुरू हुई मिसिंग की कहानी
मौके पर पहुंचे बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने घायल को सीएचसी बेवर भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद आशीष को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाकर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे की सूचना दे दी गई है। स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News