दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, बच्चों के हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, देखें वीडियो – india.com

Student Hostel Collapses: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक इमारत गिर गई. इमारत के मलबे में कई बच्चों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि जो इमारत हादसे का शिकार हुई है, उसमें हॉस्टल चलता था, जिसमें छात्र रहते थे. हर ओर मलबे का ढेर नजर आ रहा है. राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है. कई लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. जी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्टल में करीब 50 छात्र थे. उन्हें रेस्क्यू करने के लिए करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे से 2 से तीन लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढहने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे मिली. आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं. फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है. स्थिति साफ होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है. हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है. हालांकि दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जो हादसे की एक वजह हो सकती है. एएनआई की ओर से जारी वीडियो में स्थानीय लोगों को मलबा हटाते और बचाव कर्मियों की मदद करते देखा जा सकता है. मलबे के ये टुकड़े बेहद बड़े-बड़े नजर आ रहे हैं. 
#WATCH | दिल्ली | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और… pic.twitter.com/ZHeJ8nj4rd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2026

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News