Haridwar News: सनातनियों को आचार्य देवो अवॉर्ड 2026 से किया सम्मानित – Hindustan

Haridwar News: सनातन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को आचार्य देवो अवार्ड से सम्मानित किया गया। जीशील एजुकेशन सोसाइटी की ओर से सिडकुल में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से सनातन प्रेमी जुटे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अभिनेता मुकेश खन्ना ने सनातन परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। सिडकुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अवॉर्ड सेरेमनी के लिए हरिद्वार को चुना यह बहुत गर्व की बात है। हरिद्वार छोटा शहर है लेकिन सनातन के रूप में प्रसिद्ध नगरी है। यह नगरी बड़े आयोजन के माध्यम से करोड़ो लोगों को समाहित करती है। हरिद्वार में महाकुंभ होता है, श्रद्धालुओं में सनातन के प्रति आस्था है। कुंभ मेले को व्यवस्थित करना बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष करोड़ों लोग गंगा में स्नान करने आते हैं। सनातन को बचाने का कार्य करोड़ों लोग कर रहे हैं। पूरी दुनिया में सनातन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। देश विदेश में सनातनी रहते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में लगे हुए हैं। एक साथ कई सनातनियों के दर्शन कार्यक्रम में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ में सभी धर्मनगरी पहुंचे और कुंभ को सफल बनाएं। युवाओं में सनातन के प्रति लगाव बहुत अच्छा है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि सनातन बचेगा तभी राष्ट्र बचेगा। सनातन प्रेमी अपने अपने स्तर से देश विदेश में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर गौरव शर्मा, मनप्रीत, इशिका तनेजा, संत राजू दास, शांतनु गुप्ता, आरती केत्रपाल आदि उपस्थित रहे。

इस दौरान अंश चौहान, वंश चौहान, विवेक सिंह, डा प्रेरणा आर्य, मोहित दास, अभिनव अरोड़ा, आँचल सिंह, आहुति शुक्ला, ईशान अनंत, सुरेंद्र पंवार, अनन्या द्विवेदी, विनय शर्मा, शशि जायसवाल, अदिति सिद्धू आदि को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News