अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा की ओर से रविवार को मधुरम हैरिटेज दिल्ली रोड में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ़ श्वेता पूठिया, विशिष्ट अतिथि डॉ़ विश्वास शर्मा, समाज सेवी प्रदीप शुक्ला, राजेश कौशिक, डॉ़ प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। अमरोहा के जिला विद्यालय निरीक्षक शातानंद शर्मा ने कहा कि देश की उन्नति विकास के लिये शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहता है। डॉ़ प्रदीप शर्मा ने बताया कि समाज में शिक्षक और शिक्षा की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके मार्ग दर्शन में ही छात्र उन्नति के पद पर अग्रसर होते है। बिशाखा, साक्षी, नैना, सलौनी, विपिन जेटली, सत्यप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, श्याम विहारी शर्मा, डॉ़ विनोद पाण्डेय, राहुल शर्मा, डॉ़ इन्दु पारिख संयोजकगण, विमलेन्द्र शर्मा, रजोश त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, अवधेश पाठक, सतेन्द्र शर्मा, शरद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play