सरकारी स्कूलों में 17 को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान – Hindustan

आरा, हिप्र.। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 17 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही आगामी दो अक्टूबर से मशाल कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसे ले डीईओ ने प्राइमरी से लेकर प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टरों को निर्देश दिया है कि स्कूल परिसर व सभी वर्ग कक्षों की पूर्ण साफ-सफाई की जाय। पेयजल, चापाकल व शौचालय के आस-पास जलजमाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए उसकी साफ-सफाई की जाये। आगामी मशाल कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के खेल मैदान को समतल किया जाये और वहां मौजूद झाड़ियों व कचरों को पूरी तरह से साफ किया जाये। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे का उचित निपटारा करना है।

प्लास्टिक और अन्य कचरे को खुले में जलाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया जाय या कूड़ेदान का प्रयोग किया जाये। अभियान में इको क्लब और छात्र-छात्राओं को जोड़ते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। साफ-सफाई से पूर्व व उसके बाद का फोटोग्राफ प्रखंड स्तरीय व्हाटसएप्प ग्रुप में शेयर करने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News