Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के टेंट कारोबारियों की एक बैठक रविवार को चक्रधरपुर के बीरा बाग विवाह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता टेंट कारोबारी सूरज महंती ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न टेंट कारोबारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में टेंट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कारोबारियों ने आपसी समन्वय बढ़ाने, एक-दूसरे के साथ सहयोग करने तथा कारोबार से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान सभी कारोबारियों ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही टेंट कारोबारी एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय लिया।
बैठक में कहा गया कि एसोसिएशन के गठन से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के टेंट कारोबारियों को एक मंच मिलेगा और कारोबार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से पहल की जा सकेगी। बैठक में कमल आजवानी, चिक्कु शर्मा, मानू प्रजापति, अवनी प्रधान, अश्वनी दास, दीपक सिंह, करण लोहार, कुना मंडल, सुभाष महतो, मुकेश, गुरुचरण नायक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play