Jamshedpur News: संपर्क-सम्मान-संबंध अभियान का शुभारंभ – Hindustan

Jamshedpur News: जमशेदपुर। चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान की शुरुआत की गई। समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष प्रकाश सहाय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद लिया। प्रकाश सहाय ने कहा कि समाज की मजबूती केवल आयोजनों से नहीं, बल्कि आपसी संवाद और आत्मीय संबंधों से होती है। अभियान के दौरान वरिष्ठजनों से सामाजिक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर महासचिव राजीव शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, वरीय उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव रितेश शरण, अरुण श्रीवास्तव, हरिशंकर सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला प्रकोष्ठ की सुजीता शरण व हेमलता शरण, कोषाध्यक्ष संजय कुमार लाल दास और सह कोषाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भी अभियान में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News