Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सराययूसुफ गाँव के निकट टेंपो और बाइक सवार में टक्कर हो गई। टक्कर में दस लोग घायल हो गए। रविवार सायं मछलीशहर बरईपार मार्ग पर सराय यूसुफ गाँव के निकट टेंपो और बाइक सवार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में टेंपो और बाइक में सवार 20 वर्षीय विनय निवासी चौबेपुर, 27 वर्षीय विशाल,19 वर्षीय दुर्गेश निवासी भटहर, 21 वर्षीय सचिन निवासी बटनहित,30 वर्षीय विजय निवासी रज्जोपुर,32 वर्षीय निलेश,75 वर्षीय रघुनाथ,18 वर्षीय निशांत निवासीगण कौरहा थाना मछलीशहर और 28 वर्षीय मुकेश निवासी डगरियांव , 25 वर्षीय प्रताप परसना थाना सिकरारा गंभीर रुप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी को सी एच सी भिजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। जबकि मुकेश, रघुनाथ और निशांत की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी तीनों का ईलाज चल रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play