नेपाली पर्यटन कारोबारियों की अपील, नेपाल सुरक्षित बेखौफ आएं – Hindustan

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद पर्यटन कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी आने से होटल, ट्रैवेल और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के सामने रोजगार व आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में नेपाली पर्यटन कारोबारियों ने भारतीय पर्यटकों से नेपाल आने की अपील करते हुए कहा है कि बाढ़ का प्रभाव पूरे नेपाल में नहीं। बल्कि कुछ सीमित क्षेत्रों में रहा है और देश के अधिकांश प्रमुख पर्यटन स्थल सुरक्षित हैं।
लुंबिनी विकास ट्रस्ट ने भी आधिकारिक सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि लुंबिनी पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और खुला है। ट्रस्ट के अनुसार हाल की बाढ़ का ग्रेटर लुंबिनी क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। लुंबिनी के अलावा कपिलवस्तु, देवदह, बुटवल, भैरहवा और रामग्राम सहित प्रमुख पर्यटन एवं बौद्ध धार्मिक स्थल भी सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। लुंबिनी केबल कार बुटवल के मैनेजर टीआर शर्मा ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल के करीब 90 प्रतिशत प्रमुख पर्यटन क्षेत्र अभी भी पहुंच योग्य हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत स्थल, तीर्थ केंद्र और पर्यटन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। पर्यटक और तीर्थयात्री अपनी यात्रा की योजनाएं जारी रख सकते हैं। हालांकि उन्होंने यात्रियों से स्थानीय परिस्थितियों और यात्रा संबंधी ताजा अपडेट की जानकारी लेते रहने की अपील की।
वहीं पोखरा के होटल कारोबारी दुर्गा पांडेय ने कहा कि जलप्रलय के बाद नेपाल के कुछ हिस्सों में आवागमन और पर्यटन प्रभावित हुआ है, लेकिन इसका असर पूरे नेपाल पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका सहित कुछ विदेशी देशों की ओर से नेपाल में आई आपदा को लेकर नकारात्मक प्रचार किए जाने से भी विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है। उन्होंने भारतीय पर्यटकों से अपील की कि वे हालात की वास्तविक जानकारी लेकर नेपाल के सुरक्षित पर्यटन स्थलों की यात्रा करें और इस विषम समय में नेपाल के पर्यटन उद्योग को सहयोग दें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News