Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के राजीव पथ स्थित मून सिटी के पास शनिवार शाम ठगी का मामला सामने आया। ठगों ने एक महिला को उसके बेटे की मौत का भय दिखाकर पहले गहने उतारने को कहा और बाद में उन्हें दूध के केन में रखवाकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला मनोरमा देवी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोरमा देवी ने बताया कि वह शनिवार शाम पैदल दूध लेने के लिए घर से निकली थीं। मून सिटी के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने खुद को अयोध्या से आया बाबा बताया और कहा कि वह हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताता है। इसके बाद उसने मनोरमा देवी का हाथ देखकर कहा कि उनके बेटे पर बड़ी विपत्ति आने वाली है और उसकी मौत हो सकती है। बेटे की मौत की बात सुनकर मनोरमा देवी घबरा गईं। उन्होंने युवक से इसका उपाय पूछा। जालसाज ने उन्हें बताया कि बेटे पर आई विपत्ति को टालने के लिए सबसे पहले उन्हें गहने पहनना छोड़ना होगा। इसके बाद उसने महिला से सोने के कंगन, चेन और अंगूठी उतारने को कहा.
मनोरमा देवी ने अपने गहने सीधे देने से इनकार कर दिया। इस पर जालसाज ने उन्हें गहने उतारकर दूध रखने वाले केन में डालने को कहा। महिला उसके झांसे में आ गईं और सोने के कंगन, चेन व अंगूठी उतारकर केन में रख दिए। इसी दौरान वहां एक दूसरा युवक पहुंचा। उसने मौका पाकर दूध का केन छीन लिया और फरार हो गया.
घटना के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play