'तावड़े पागल है', अखिलेश यादव ने BJP नेता पर साधा निशाना – Aaj Tak News

Feedback
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पलटवार किया. उन्होंने तावड़े को पागल तक कह दिया. दरअसल, सपा चीफ ने तावड़े के ‘पराया धन अपना’ वाले बयान पर यह प्रतिक्रिया दी. 
दरअसल, विनोद तावड़े बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं. उन्होंने हाल ही में अखिलेश यादव के पीडीए पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा था पीडीए का मतलब पराया धन अपना. अब उनके इस तंज पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है.
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को किसी और का धन अपना बनाने का तरीका ज्यादा पता है. बीजेपी यह भी जानती है कि पार्टी का पैसा अपना कैसे बनाया जाए. 
“पराया धन कैसे अपना बनाया जा सकता है वह बीजेपी से अच्छा कौन जानता है।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिधूना pic.twitter.com/e6BRiSrn4A
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अब समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले को चुनौती देने की बात कर रही है. PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है. दरअसल, तावड़े ने कहा था कि बीजेपी समाजवादी पार्टी के इस फॉर्मूले का मुकाबला करेगी.
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी मिलकर सरकार बनाएंगे. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेताओं ने अभी से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है.
अखिलेश ने समाजवादी विचारधारा का भी जिक्र किया. उन्होंने राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और मुलायम सिंह यादव का नाम लिया. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम किया.
अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इस विचारधारा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
“लोहिया जी, जयप्रकाश जी और नेताजी ने समाजवादी समाज कैसे बने, समाजवादी विचारधारा कैसे मजबूत हो उस दिशा में काम किया, इन्होंने तो JPNIC बेच दिया।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिधूना pic.twitter.com/oGohfqsxDg
योगी आदित्यनाथ पर भी कसा तंज
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि संत से ज्यादा सच बोलने वाला कोई नहीं हो सकता. लेकिन उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ‘संत’ कुछ अलग हैं. वह केवल झूठ बोलते हैं.
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने और महंगाई रोकने में नाकाम है. इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई.
दरअसल, सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को शनिवार सुबह गिराया गया था. पुलिस के अनुसार एक सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इसे अवैध घोषित किया था.
“जब नौकरी नहीं दे पा रहे हैं, महंगाई नहीं रोक पा रहे हैं इसीलिए इन्होंने सहारनपुर में मस्जिद को गिराने का काम किया, ऐसे लोग जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिधूना pic.twitter.com/wJxV9Zglwu
अखिलेश ने सवाल उठाया कि इतनी जल्दी मस्जिद गिराने की क्या जरूरत थी. उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों को हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाने का मौका मिलना चाहिए था. प्रशासन की कार्रवाई से लोग दुखी हैं.
अखिलेश ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा, जब लोग दूसरे धर्मों का सम्मान करेंगे. सच्चा सनातनी और सच्चा हिंदू कभी किसी दूसरे व्यक्ति का अपमान नहीं कर सकता.
राम मंदिर में चंदे के कथित गबन के सवाल पर भी अखिलेश ने बयान दिया. उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चोरी होने पर कानून का सहारा लेना पड़ा.
“जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिधूना pic.twitter.com/OVe2u26KDe
अखिलेश ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता 2027 में इसका जवाब देगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News