Feedback
अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 36 मिनट 23 सेकंड पर आया.
NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 130 किलोमीटर की गहराई में था. इसका लोकेशन 36.114 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.820 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके असर से जुड़ी कोई अन्य जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: फ्लैश फ्लड से जूझ रहे नेपाल में भूकंप, 3.8 रही झटकों की तीव्रता
यह भी पढ़ें: दिल्ली: ‘भूकंप जैसे आवाज हुई’, सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद ने बयां किया मंजर
भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी भी सामने नहीं आई है. NCS लगातार भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी करता है और भूकंप की तीव्रता, समय, गहराई और लोकेशन से जुड़ी जानकारी जारी करता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू