36000 फीट पर खत्म हुआ प्लेन का तेल, हवा में मोड़ा विमान; इमरजेंसी लैंडिंग – Hindustan

आसमान में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। खबर है कि कोच्चि से अबु धाबी जा रहे विमान का तेल अचानक खत्म होने लगा। खतरे को भांपते हुए क्रू ने विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया। यह विमान एयर इंडिय एक्सप्रेस का था। हालांकि, इसे लेकर अब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737 विमान संख्या IX 415 कोच्चि से अबु धाबी जा रहा था। तभी क्रू ने देखा कि तेल की मात्रा इंजन 1 में तेजी से घट रही है और उसकी सप्लाई को बंद करना पड़ा। खास बात है कि इसके चलते उड़ान भर चुके विमान को वापस कोच्चि लाया गया और जांच शुरू की गई है। फिलहाल, विमान ने दोबारा उड़ान नहीं भरी है।

36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे विमान में तेल का दबाव कम होता जा रहा था होने के बाद इंजन 1 को बंद कर दिया था। खास बात है कि तब तक फ्लाइट को टेक ऑफ यानी उड़ान की शुरुआत किए 50 मिनट का समय हो गया था। इसके बाद विमान को वापस मोड़ा गया और सुरक्षित कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

तेल की मात्रा घटने के बाद क्रू ने FORDEC जांच की थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तेल की मात्रा घटने के बाद ही क्रू ने अबु धाबी सेक्टर तक पहुंचने के बजाए कोच्चि जाने का फैसला कर लिया था। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि विमान में यह तेल संबंधी समस्या क्यों आई और इसका जिम्मेदार कौन है।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News