—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज शिक्षक दिवस है और आज के दिन 5 सितंबर 1888 को महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है. इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिरकत की.
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा के 3 दिवसीय दौरे पर गए हैं, जहां वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उधर आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
#watch लखनऊ: 6 साल के हर्षित चौरसिया की अपने घर के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।उसके मामा रामधन चौरसिया ने कहा, “उसका नाम हर्षित चौरसिया था। वह 6 साल का था। वह यहां बच्चों के साथ खेल रहा था और ट्यूबवेल में गिर गया…” pic.twitter.com/Xb2rkmLRB1
#watch दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की 7.8% की ग्रोथ भी ऐसे समय पर आई है जब वेस्ट एशिया का युद्ध चल रहा है और जब ट्रेड से जुड़ी अर्चन भी रही है। उस समय ऐसी ग्रोथ हासिल करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है…”(सोर्स: DD) pic.twitter.com/kJNJoqMwlb
कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।रणदीप सुरजेवाला को गुजरात कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। pic.twitter.com/L8rGACA1EP
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक प्राइवेट नर्सिंग होम के बेसमेंट में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
#watch | West Bengal: Fire tenders reached the spot after a fire broke out in the basement of a private nursing home in Siliguri. pic.twitter.com/NEyvtP3TSu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi traveled by the Delhi Metro today as he headed to Shri Ram College of Commerce (SRCC) to participate in the college’s centenary celebrations.(Source: DD) pic.twitter.com/AVqtS38z6P
दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से बात की. उनके साथ हाथ मिलाया और सवालों का जवाब भी दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे हैं.
In a short while from now, at 7 PM, I will be at Delhi University’s iconic Shri Ram College of Commerce (SRCC) to take part in its centenary celebrations. This college has distinguished itself over the years, making a mark for academic excellence, institution-building and for…
भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने समरकंद में उज़्बेकिस्तान की ओली मजलिस की सीनेट की चेयरपर्सन तंज़िला नरबायेवा से मुलाकात की।चड्ढा ने कहा कि उन्होंने नरबायेवा को 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम में इनवाइट किया, जिसे इस अक्टूबर में दिल्ली में इंडियन पार्लियामेंट होस्ट करेगी।उन्होंने… pic.twitter.com/j9I8kF5Mcy
#watch हरिद्वार, उत्तराखंड: बारिश के बाद भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरपास में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/Df1gHqEOzU
#watch गुरुग्राम, हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ। वीडियो सेक्टर 22 मार्केट रोड से है। pic.twitter.com/9S7acj9ofW
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बीते दिन संसद मार्ग थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. उसके खिलाफ दर्ज मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी थीं. स्वतंत्र पर दिल्ली में जंतर मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर निशु आजाद के पिता संजय के साथ मारपीट करने और उनके सिर में गहरी चोट मारने के आरोप हैं, जिसके चलते उनके सिर में टांके तक लगे. स्वतंत्र को थोड़ी देर में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की तैयारी चल रही है और इससे पहले पुणे पुलिस और पुणे मेट्रो अथॉरिटी ने महात्मा फुले मंडई मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल की, ताकि गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा सके.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद में संगीत क्रॉस रोड्स पर पॉलिटेक्निक छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों की तेलंगाना सरकार से मांग सरकारी आदेश 97 (Govt Order 97) को वापस लेने की है. विवाद बढ़ने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइटों पर पड़ रहा है. बारिश और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली आ रहे दो विमानों को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है.
तमिलनाडु के विजिलेंस और एंटी-करप्शन डायरेक्टरेट (DVAC) की टीम ने आज तिरुचिरापल्ली में पूर्व मंत्री KN नेहरू के घर पर छापेमारी की. पूर्व मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी थिल्लई नगर स्थित नेहरू के घर पहुंचे. लेकिन अभी तक छापेमारी की वजह और बरामदगी को लेकर अधिकारियों ने कोई बयान नहीं दिया है.
साउथ अमेरिका में बोलीविया के मिलिट्री बेस पर धमाका हुआ है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने धमाके की पुष्टि की और टेलीविजन स्टेशन ‘नोटिसियास बोलिविसियन’ को रिपोर्ट दी.
#watch | Rajgarh, Madhya Pradesh: Drone visuals show the changing face of the Ajnar River in Biaora, after 21-year-old https://t.co/j5uUgYTay8. student Surendra Singh Chaudhary, aka ‘Bittu Tabahi’, launched a single-handed cleanup campaign. https://t.co/faF9YHbqis pic.twitter.com/e8pHmnaUJD
गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने एक सितंबर 2026 तक ट्रांसशिपमेंट (शिप-टू-शिप ऑपरेशन) का इतिहास रचा है. अब तक की सबसे ज्यादा 12.7 मिलियन टन की शिपमेंट करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गोवा दौरा आज से शुरू होगा. इस दौरान वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कल रविवार को वे गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों से जुड़े गोवा के मामलों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे.इसके बाद नशीले पदार्थों से संबंधित मुद्दों पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय भवन अटल भवन का उद्घाटन करेंगे. राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे.
केरल के त्रिशूर में नेशनल हाईवे-66 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है. उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. 7 घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा रात करीब 11.40 बजे कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू में हुआ. मद्रास (मदुरै) रजिस्ट्रेशन वाली कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी. लेकिन सड़क पर निर्माण कार्य के कारण कार उसी दिशा में खड़ी लॉरी से जोरदार तरीके से टकरा गई. मृतकों के तमिलनाडु के छात्र होने का अनुमान है. मौके से डिंडीगुल के पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का पहचान पत्र बरामद हुआ है.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते जबलपुर स्थित बरगी बांध के 13 गेट खोल दिए गए थे, जिससे नर्मदा नदी में उफान आ गया और गौरीघाट में शुक्रवार शाम को होमगार्ड जवानों भरी पेट्रोलिंग मोटरबोट पलट गई. हादसे के समय मोटरबोट में 15 लोग सवार थे, जबकि मोटरबोट की क्षमता 4 से 5 लोगों की होती है. तेज बहाव के कारण इंजन फेल होने से मोटरबोट अनियंत्रित हो गई और पलट गई. कुछ होमगार्ड जवान तैरकर बाहर आए और बाकी को स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने अपनी नावों की मदद से सुरक्षित निकाला.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in