भारतीयों ने छोड़ा सोना खरीदना! क्या काम कर गई PM मोदी की अपील, Gold Import में भारी गिरावट; अब सस्ता होगा गोल्ड? – Jagran

PM Modi gold appeal: प्रधानमंत्री मोदी की अपील और सरकारी फैसलों के बाद देश में सोने के आयात में भारी …और पढ़ें
पीएम मोदी की अपील और सरकारी फैसलों से सोने का आयात घटा।
मई में कस्टम ड्यूटी 6% से 15% होने से आयात महंगा हुआ।
सरकार का लक्ष्य आयात बिल घटाना और व्यापार घाटा कम करना।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना कम खरीदने की अपील और सरकार के कड़े फैसलों का सीधा असर देश के गोल्ड इंपोर्ट पर दिखने लगा है। मेटल्स फोकस के आंकड़ों के मुताबिक, मई में पीएम मोदी की पहली अपील (pm modi on gold) के बाद से सोने के आयात में लगातार तेज गिरावट दर्ज की गई है।
मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 4% गिरकर 29.4 टन रहा, जो पिछले साल इसी महीने 30.6 टन था। इसके बाद यह गिरावट और तेज हो गई। जून में 20%, जुलाई में 23.7% और अगस्त में आयात करीब 30% तक लुढ़क गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) का अनुमान है कि,
पीएम मोदी की हालिया अपील के बाद सितंबर में भी सोने के आयात में करीब 15% की कमी आ सकती है। हालांकि, आयात घटने की वजह केवल पीएम मोदी की अपील ही नहीं है। सरकार ने मई में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया था, जिससे बाहर से सोना मंगाना काफी महंगा हो गया। इसके अलावा बाजार में सोने के ऊंचे भाव ने भी आम खरीदारों के कदम रोके हैं।”
साल की शुरुआत में ट्रेंड बिल्कुल उलट था। जनवरी में आयात 171.6% बढ़कर 99.4 टन और फरवरी में 114.3% बढ़कर 66 टन पहुंच गया था। इसके बाद मार्च में 34.9% की गिरावट आई, जबकि अप्रैल में 30.7% की रिकवरी देखी गई थी।
चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जो हर साल 700 से 900 टन सोना आयात करता है। सरकार का मकसद देश के भारी-भरकम आयात बिल को घटाना और व्यापार घाटे को कम करना है।
इसके साथ ही सरकार चाहती है कि भारतीय घरों में रखा करीब 31,000 टन सोना तिजोरियों में बेकार पड़े रहने के बजाय अर्थव्यवस्था के काम आए। सरकार अब सितंबर के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें- PM Modi क्यों चाहते हैं कि भारतीय ना खरीदें सोना, ना ही विदेशों में करें डेस्टिनेशन वेडिंग? 3 पॉइंट्स में पूरा गणित!
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price Crash: पीएम मोदी की अपील के बाद कीमतें धड़ाम, ₹5100 तक टूटे दाम; आगे क्या होगा? अजय केडिया से समझें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News