Samastipur News: बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव – livehindustan.com

Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गोरहन नवादा के पास बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत तो दर्ज नहीं करायी गयी है। शव को सदर अस्पताल में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि मृतक के परिजनों की पहचान और तलाश की जा सके।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News