Palamu News: एसडीपीओ ने किया हरिहरगंज में होटल का निरीक्षण – livehindustan.com

Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार को हरिहरगंज शहर के प्रिंस प्लाजा होटल का औचक निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि होटल में वैध कागजातों के साथ कुछ बालिग जोड़ा मिले थे, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। निरीक्षण में होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों के पहचान-पत्र, अतिथि पंजी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। एसडीपीओ ने होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अतिथि का वैध पहचानपत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित कर उसका उचित रिकॉर्ड संधारित करें तथा होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त होटल संचालकों को कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने तथा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News